Suniel Shetty ने लगा दी ट्रोलर्स की क्लास !

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार गुटखा के विज्ञापन को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में तीनों ने एक साथ में तंबाकू का ब्रांड प्रमोट किया था।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार गुटखा के विज्ञापन को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में तीनों ने एक साथ में तंबाकू का ब्रांड प्रमोट किया था।

जिसके बाद से ये तीनों चर्चा में आ गए थे। काफी आलोचना के बाद अयक्ष कुमार ने एड करने से मना कर दिया था। अब हाल ही में इसी एड के एक होर्डिंग की तस्वीर यूजर ने शेयर तो की मगर उन्होंने साथ में एक गड़बड़ कर दी, उस यूजर ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को पोस्ट में टैग करके गुटका किंग कह डाला।

यूजर फोटो शेयर कर लिखा कि, हे गुटखा किंग ऑफ इंडिया। शाहरुख खान, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार। आपके बच्चों को गलत तरीके से देश को लीड करने के लिए आप पर शर्म आनी चाहिए।

भारत को कैंसर वाले देश की ओर मत ले जाओ मुर्खों। इस फोटो में सुनील शेट्टी को गलती से टैग कर दिया गया है। जिसके बाद सुनील शेट्टी ने यूजर की क्लास लगा दी है।

इसके जवाब में सुनिल ने लिखा कि, भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट करले या बदल दे। साथ में हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट की। सुनील के जवाब के बाद उस यूजर ने माफी मांगी और खुद को उनका बड़ा फैन बता दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag