Raju Srivastava Health Update: हमें पूरा भरोसा है कि राजू जरूर लौटेंगे: शिखा श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। जब से उनको दिल का दौड़ा पड़ा तब से उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड हो गया है, जिसके चलते उनकी हालत और भी नाजुक हो गई है।

Janbhawana Times

Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। जब से उनको दिल का दौड़ा पड़ा तब से उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड हो गया है, जिसके चलते उनकी हालत और भी नाजुक हो गई है।

पत्नी शिखा ने कहीं ये बात-

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने खुद को संभालते हुए फैंस को भी हिम्मत बंधाई है। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए राजू की पत्नी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'राजू की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी लोग दिन रात लगे हुए हैं कि राजू जल्द स्वस्थ हो जाएं। हमें पूरा भरोसा है कि राजू जरूर लौटेंगे, क्योंकि वह योद्धा हैं और इस लड़ाई को वह जरूर जीतेंगे। वह सभी का मनोंरंजन करने के लिए जरूर लौटेंगे ये मेरा आपसे वादा है।'

इस बिच उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। मैं आग्रह करती हूं कि सभी अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या डॉक्टर उम्मीद छोड़ चुके हैं? इस बात पर उन्होंने कहा, 'डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है। वो अच्छा काम कर रहे हैं। स्थिति को मेडिकली काबू में लाया जा रहा है और ऐसा होने में समय लगेगा। डॉक्टरों ने उम्मीद खो दी है यह बात पूरी तरह से बेबुनियाद है।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag