'ऐसी चीज देखी, यकीन नहीं करोगे…' एलियंस और यूएफओ पर बड़ा खुलासा करने वाले हैं ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया की वे जल्दी ही एलियंस और यूएफओ से जुडी ज्यादा से ज्यादा जानकारी शेयर करेंगे. ट्रम्प का कहना है की वे ऐसी जानकारिया शेयर करेंगे की लोगो को उन पर विश्वास करना मुश्कल होगा.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही यूएफओ और एलियंस से जुड़ी ऐसी जानकारियां साझा करेंगे, जिन पर विश्वास करना लोगों के लिए आसान नहीं होगा. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर अज्ञात उड़न वस्तुओं को लेकर वैश्विक स्तर पर उत्सुकता बढ़ गई है.

व्हाइट हाउस में आर्टेमिस II मिशन के क्रू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने लाई जाएंगी, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुई हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन खुलासों में कई ऐसी बातें होंगी जो लोगों को हैरान कर देंगी.

आर्टेमिस II मिशन की खास बातें

आर्टेमिस II नासा का पहला क्रूड टेस्ट फ्लाइट मिशन था, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री शामिल थे. यह मिशन 1 अप्रैल को फ्लोरिडा के केप कैनवरल से एसएलएस रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया.

इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी की दो कक्षाओं का चक्कर लगाने के बाद चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचकर उसकी परिक्रमा की. चंद्रमा के दूर वाले हिस्से से गुजरते हुए वे पृथ्वी से लगभग 4,06,771 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचे, जो अपोलो 13 के रिकॉर्ड से भी अधिक है.

यूएफओ को लेकर ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,"लंबे समय से लोगों के मन में यूएफओ को लेकर जिज्ञासा रही है. वे इससे जुड़ी हर चीज जानना चाहते हैं, और हम कई ऐसी जानकारियां सामने लाएंगे जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुई हैं. मुझे लगता है, इनमें से कुछ बातें लोगों को बेहद दिलचस्प लगेंगी. हम जल्द ही जितनी जानकारी संभव होगी, जारी करेंगे."

उन्होंने यह भी बताया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान कुछ पायलटों ने उनसे बातचीत में ऐसी चीजें देखने का दावा किया था, जिन पर यकीन करना मुश्किल है.ट्रम्प ने कहा-"आप इसके बारे में जल्द पढ़ेंगे."

दस्तावेजों की समीक्षा जारी

17 अप्रैल को ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन द्वारा यूएफओ से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं. इन रिकॉर्ड्स का पहला हिस्सा जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की संभावना है.

फरवरी में उन्होंने अमेरिकी एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे यूएफओ, अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमेना और संभावित अलौकिक जीवन से जुड़ी फाइलें जारी करना शुरू करें. उनका कहना था कि इस विषय में लोगों की दिलचस्पी काफी अधिक है.

क्या होता है यूएफओ?

यूएफओ का अर्थ होता है अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, यानी ऐसी उड़ने वाली वस्तुएं जिन्हें आकाश में देखा तो जाता है, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाती. आम तौर पर इन्हें एलियंस के स्पेसशिप या उड़न तश्तरी के रूप में भी जोड़ा जाता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag