लखनऊ में कुलदीप यादव की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन, लग्जरी कार से पहुंचे स्टार स्पिनर; पत्नी वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी में ढाया कहर

कुलदीप यादव की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ में शुरू हो गया है. दोनों का फस्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी में दिखाई दी. वहीं कुलदीप ब्लैक कलर का बंद गला सूट पहने हुए हैं.

Sonee Srivastav

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिनर कुलदीप यादव का शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन लखनऊ में धूमधाम से शुरू हो गया. कुलदीप अपनी नई दुल्हन वंशिका सिंह के साथ क्लासिक विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे, जहां मेहमानों ने उनका भव्य स्वागत किया.

रोल्स-रॉयस विंटेज कार में दूल्हा-दुल्हन का आगमन

कुलदीप और वंशिका 1960 मॉडल की रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे. यह कार विशेष रूप से दिल्ली से लखनऊ मंगवाई गई थी. कार की शानदार लुक और फूलों की सजावट ने सबका ध्यान खींच लिया. दूल्हा-दुल्हन पूरी तरह ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए.

कपल का आकर्षक लुक

कुलदीप यादव ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट पहना, जबकि वंशिका सिंह ने क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी. साड़ी में लाल रंग के स्टोन की नक्काशीदार कढ़ाई की गई थी, जो उन्हें बेहद आकर्षक बना रही थी.

गौतम गंभीर और CM योगी ने दिया आशीर्वाद

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सबसे पहले स्टेज पर पहुंचे और नवदंपती को आशीर्वाद दिया. कुलदीप ने गंभीर के पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया. वहीं  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे. कुलदीप ने उनके पैर छुए, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते की. सीएम योगी करीब 8 मिनट रिसेप्शन में रहे. उनके साथ आए अधिकारियों ने भी नवदंपती को फूलों के बुके देकर बधाई दी.

मसूरी में हुई सादगी भरी शादी

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी. शादी परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में सादगी से संपन्न हुई. लखनऊ में हो रहे रिसेप्शन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई है.

900 से ज्यादा मेहमान 

रिसेप्शन में क्रिकेट स्टार यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए. मेहमानों का स्वागत होटल में फूलों की बारिश करके किया गया. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी लखनऊ पहुंच गए हैं. 

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कुलदीप और वंशिका को बधाई दी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी रिसेप्शन में शामिल होने वाले हैं. कुल मिलाकर 900 से ज्यादा मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का विशेष इंतजाम किया गया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag