जापान पहुंची नैंसी पेलोसी, चीन को सुनाई खरी खोटी

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी जापान दौरे पर हैं। पेलोसी अमेरिका में राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के बाद तीसरे नंबर की नेता हैं। पेलोसी ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन उनका कार्यक्रम तय नहीं कर सकता है। साथ ही उन्होनें कहा कि ताइवान को अलग-थलग करने की जो योजना चीन बना रहा है उसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Janbhawana Times

जापान में पेलोसी ने कहा कि चीन हमें क्या, किसी को भी ताइवान जाने से रोक नहीं सकता है। बता दें कि पेलोसी इस दौरान एशिया दौरे पर है और जापान उनका आखिरी पड़ाव है। नैंसी के अलावा जापान ने भी ताइवान का साथ देने पर अपनी सहमति जताई है। जापान ने कहा कि चीन की करीब पांच मिसाइल उसके इकोनामिक जोन में भी गिरी हैं। इस पर टोक्यो की तरफ से कड़ी नाराजगी जताई गई है।

नैंसी पेलोसी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा से मुलाकात की। नैंसी के ताइवान दौरे के बाद चीन ने ताइवान को घेर कर लाइव फायर ड्रिल शुरू की है। इस लाइव फायर ड्रिल में करीब 12 डेनफांग मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा चीन ने अपने कई अत्याधुनिक युद्धपोतों और विमानों को उतारा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag