Viral Video: रैली के दौरान थलपति विजय पर फेंकी गई फूलों की माला, बम समझकर साइकिल छोड़ भागे एक्टर
एक्टर से नेता बने थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैली के दौरान एक घटना से घबराकर वह अचानक साइकिल छोड़कर भागते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद से लोग तरह तरह की इस पर प्रतिक्रिया दे रहे है.

नई दिल्ली: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच एक्टर से नेता बने थलपति विजय लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं. हाल ही में कन्याकुमारी में उनकी साइकिल रैली के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. रैली के दौरान विजय अचानक साइकिल छोड़कर भागते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि रैली के दौरान एक फैन ने उन पर फूलों की माला फेंकी, जिसे देखकर विजय घबरा गए. उन्हें आशंका हुई कि कहीं यह कोई खतरनाक चीज न हो, जिसके चलते उन्होंने तुरंत साइकिल छोड़ दी और वहां से हट गए. इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों के बीच चर्चा और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू कर दिया है.
फूलों की माला से घबराए विजय
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में थलपति विजय साइकिल चलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. वह मुस्कुराते हुए लोगों की ओर हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक एक फैन ने उनके ऊपर फूलों की माला फेंक दी.
इस अप्रत्याशित घटना से विजय चौंक गए और उन्होंने तुरंत साइकिल छोड़ दी. उन्हें लगा कि कोई खतरनाक वस्तु उनकी ओर फेंकी गई है, जिसके कारण उन्होंने वहां से दूरी बना ली.
A video taken down by @TVKVijayHQ is now going viral everywhere.
— Telangana Maata (@TelanganaMaata) April 13, 2026
During his cycle campaign, Vijay suddenly threw his cycle and ran back as if it was a bomb when a fan tried to shower flowers on him. pic.twitter.com/imuDSz245j
वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.
एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो में थलपति विजय ने अपना फ्यूचर दिखा दिया. नाटकबाज'.
दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'ऑस्कर परफॉर्मेंस'.
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी को नहीं पता कि उसमें क्या है. लोगों ने उन्हें सामने से घेर लिया. सुरक्षा के लिए उन्हें अंदर जाना पड़ा.'
एक और टिप्पणी में कहा गया, 'राजनीति में आने से पहले उन्हें रजनी सर से इसकी मास्टरक्लास लेनी चाहिए थी कि पॉपुलैरिटी को कैसे संभालना है.'
कुछ यूजर्स ने तो यह तक कहा, 'फूल फेंकने वाले को DMK को 1 करोड़ का इनाम देना चाहिए', जबकि एक ने सवाल उठाया, 'मुख्य लीडर ही इस तरह डरेगा, तो जनता के लिए कैसे काम करेगा?'
'जन नायकन' फिल्म को लेकर भी चर्चा
इसी बीच थलपति विजय अपनी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म लंबे समय से विवादों में घिरी हुई है और अब तक रिलीज नहीं हो पाई है.
बताया गया था कि फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन सेंसर से जुड़े कारणों के चलते यह अटक गई. इसी बीच फिल्म के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जिससे फिल्म के निर्माताओं में हलचल मच गई.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री का विरोध
फिल्म के लीक होने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने नाराजगी जताई है. कमल हासन, रजनीकांत, ऋषभ शेट्टी, पूजा हेगड़े, सोनू सूद और सूर्या समेत कई कलाकारों ने ऑनलाइन पाइरेसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

