सिंगिंग ही नहीं, रेस्टोरेंट बिजनेस से भी कमाई, आशा भोसले ने पीछे छोड़ी करोड़ों की संपत्ति

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले पीछे छोड़ गई हैं दो बेटे, एक बेटी और करोड़ों की संपत्ति.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं आशा ताई को 'सुरों की मल्लिका' के नाम से जाना जाता था. उनके निधन के साथ ही संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आशा भोसले न सिर्फ अपनी अनुपम आवाज के लिए मशहूर थीं, बल्कि रेस्टोरेंट बिजनेस के जरिए भी उन्होंने अच्छी कमाई की थी. उनकी अनुमानित नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

80 साल का करियर, करोड़ों की संपत्ति

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली के गोर गांव में हुआ था. उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में 1943 में अपना संगीत करियर शुरू किया और अब तक 12,000 से ज्यादा गाने गाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच अनुमानित थी. उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं. मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में उनके कई लग्जरी प्रॉपर्टी हैं. बीते साल उन्होंने पुणे का एक अपार्टमेंट करीब 6 करोड़ रुपये में बेचा था. साउथ मुंबई के प्रभाकुंज अपार्टमेंट में भी उनका रेजिडेंस है, जिसकी कीमत करोड़ों में है.

'Asha's' रेस्टोरेंट की दुनिया में धूम

आशा भोसले की नेटवर्थ में गायकी के अलावा उनके रेस्टोरेंट बिजनेस का भी बड़ा योगदान था. उन्होंने साल 2002 में दुबई के वाफी मॉल में अपना पहला इंडियन रेस्टोरेंट 'Asha's' खोला था. इसके बाद उन्होंने बिजनेस का विस्तार किया. वर्तमान में दुबई, कुवैत (5 रेस्टोरेंट), दोहा, कतर, बहरीन, अबू धाबी, लंदन, मैनचेस्टर और बर्मिंघम में उनके कई रेस्टोरेंट चल रहे थे. आशा भोसले ने खुद एक यूट्यूब चैनल पर बताया था कि दुनिया भर में उनके कई आशा रेस्टोरेंट हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag