क्या अल्लू अर्जुन मुंबई में ले रहे हैं 16 लाख महीने का घर? जुहू वाले फ्लैट पर पिता ने तोड़ी चुप्पी

अल्लू अर्जुन के मुंबई शिफ्ट होने और जुहू में 16 लाख रुपये महीने के किराए वाले घर की खबरों ने हलचल मचा दी है. हालांकि, उनके पिता ने इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि हैदराबाद ही उनका असली घर है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर इन दिनों खबरें तेज हैं कि वह मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं और जुहू में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट किराए पर ले चुके हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अभिनेता हर महीने 16 लाख रुपये किराया दे रहे हैं, जिससे फैंस के बीच चर्चा और बढ़ गई है.

हालांकि, इन अटकलों के बीच अब अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और साफ किया है कि अभिनेता का स्थायी घर अब भी हैदराबाद ही है.

जुहू में आलीशान अपार्टमेंट की खबर

मुंबई के एक पोर्टल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि अल्लू अर्जुन ने जुहू तारा रोड पर समुद्र के सामने स्थित एक पांच बेडरूम का लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपार्टमेंट करीब 6,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसमें छोटा स्विमिंग पूल और चार कारों की पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है.

16 लाख रुपये मासिक किराए का दावा

खबरों में यह भी कहा गया कि अभिनेता इस घर के लिए हर महीने लगभग 16 लाख रुपये किराया दे रहे हैं और उन्होंने तीन साल का लीज एग्रीमेंट किया है.

बताया गया कि यह प्रॉपर्टी उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों- अल्लू अयान और अल्लू अरहा के साथ समय बिताने के लिए चुनी है.

पिता अल्लू अरविंद ने क्या कहा

इन सभी दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अल्लू अरविंद ने साफ किया कि मुंबई शिफ्ट होने की खबरें सही नहीं हैं.

उन्होंने कहा, "नहीं. चूंकि उनकी मौजूदा फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है, इसलिए ऐसा लग सकता है. लेकिन हैदराबाद ही अल्लू का दिल और घर है. उनके बच्चे वहीं पढ़ते हैं और उनके सभी करीबी लोग हैदराबाद में रहते हैं. वह मुंबई क्यों जाएंगे?"

हैदराबाद में नया घर तैयार

इस बीच, अभिनेता अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नए भव्य घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं.

करीब 4,000 वर्ग गज में फैली इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जहां वह जल्द ही गृहप्रवेश समारोह भी आयोजित करेंगे.

फिल्मों को लेकर भी चर्चा तेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं.

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म की घोषणा उनके 43वें जन्मदिन पर की गई थी, जो निर्देशक एटली के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म 'राका' के लिए अल्लू अर्जुन को करीब 175 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, साथ ही मुनाफे में 15% हिस्सेदारी भी दी जा सकती है.

बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है, जिसमें 200 करोड़ प्रोडक्शन और 250 करोड़ रुपये वीएफएक्स पर खर्च किए जाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag