मुंबई में रिहाना का दिल जीतने वाला अंदाज, पैपराजी को गले लगाकर दिया खास पोज
मुंबई में हुए इवेंट के दौरान रिहाना ने अपने खास अंदाज से सबका दिल जीत लिया. पैपराजी को खुद साथ पोज देने के लिए बुलाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुंबई: वैश्विक पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत में अपने खास अंदाज से सुर्खियों में हैं. 24 अप्रैल को मुंबई पहुंचीं रिहाना ने 'फेंटी ब्यूटी' के लॉन्च इवेंट में शिरकत की, जहां उनका स्टाइल और विनम्र व्यवहार दोनों ही लोगों का ध्यान खींचते नजर आए.
इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिहाना पैपराजी के साथ बेहद सहज और दोस्ताना अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके इस व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया है और हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है.
पैपराजी को खुद दिया पोज देने का न्योता
शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर रिहाना ब्लैक ड्रेस में बेहद आकर्षक दिखीं. जैसे ही पैपराजी ने उनका नाम पुकारा, वह मुस्कुराते हुए हल्के से शरमा गईं.
इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे साथ में फोटो लेने की अनुमति मांगी, जिस पर रिहाना ने खुशी-खुशी हामी भर दी और उसे अपने साथ रेड कार्पेट पर पोज देने के लिए आमंत्रित किया.
खास पल बना सोशल मीडिया पर वायरल
फोटो क्लिक करवाते वक्त रिहाना ने पैपराजी के कंधे पर हाथ रखकर पोज दिया. इस दौरान बाकी फोटोग्राफर भी उस पल को कैद करने के लिए आगे बढ़े, जिसे देखकर रिहाना हंस पड़ीं.
Rihanna poses with an Indian photographer—her brother is having the time of his life!😅 pic.twitter.com/4YgVBNNEhY
— Raghu देश प्रेमी (@Raghubharat2024) April 25, 2026
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस उनके इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फैंस ने की जमकर तारीफ
वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक फैन ने लिखा, "रानी जैसी अदाएं." दूसरे ने कहा, "उनके लिए बहुत सम्मान."
एक अन्य यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड कलाकार भी पैपराजी के साथ ऐसा नहीं करते." एक और कमेंट में कहा गया, "रिहाना कितनी दयालु हैं, कोई भी भारतीय सेलिब्रिटी किसी आम इंसान के साथ ऐसा नहीं करेगा."
एक फैन ने लिखा, "मुझे यह बहुत अच्छा लगा - लोग दूसरों को उनके काम से नहीं आंकते, सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि आम लोग भी." वहीं एक अन्य ने कहा, "वह इतनी विनम्र और प्यारी हैं कि वह लड़का शरमा गया."
'फेंटी ब्यूटी की हवेली' में लॉन्च हुआ नया प्रोडक्ट
'फेंटी ब्यूटी की हवेली' नाम से आयोजित इस इवेंट में रिहाना ने अपने ब्यूटी ब्रांड के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. इस दौरान ब्रांड की समावेशी रंगों और उत्पादों की विस्तृत रेंज को भी पेश किया गया.
कार्यक्रम में ईशा अंबानी भी शामिल हुईं और दोनों को रेड कार्पेट पर साथ पोज देते हुए देखा गया.
भारत में रिहाना की पिछली यात्रा भी रही चर्चा में
यह रिहाना की भारत यात्रा का पहला मौका नहीं है. 2024 में वह जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में परफॉर्म कर चुकी हैं.
इस दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने रूड बॉय, पोर इट अप, डायमंड्स और वाइल्ड थिंग्स पर शानदार प्रस्तुति दी थी. परफॉर्मेंस के बाद उन्हें डीजे म्यूजिक पर डांस करते भी देखा गया था.
भारत यात्रा के दौरान रिहाना ने शाहरुख खान के गाने 'छैंया छैंया' और जाह्नवी कपूर के साथ 'जिंगाट' पर भी डांस किया, जिसके वीडियो खूब वायरल हुए.
भारत को लेकर क्या बोलीं रिहाना
बाद में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान रिहाना ने भारत में बिताए अपने समय को लेकर कहा, "भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता. मेरे पास सिर्फ दो दिन थे. भारत छोड़ने का एकमात्र कारण यह है कि मेरे बच्चे (अस्पष्ट आवाज). मुझे वापस आना होगा."


