'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी से लें रही तलाक, जानें किसके पास रहेगे बच्चें?

मीडिया से बातचीत में एवलिन ने कहा, "हां, हमने अलग होने और अपने शेयर्ड बिजनेस को खत्म करने का फैसला कर लिया हैं. हालांकि, अगल होने से पहले हमारा पूरा ध्यान अपने बच्चों को लास्ट फेयरवेल देने पर हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पिछले कई सालों से लाइमलाइट से दूर है. बता दें, उनको साल 2019 में आई फिल्म 'साहो' में आखिरी बार देखा गया था. वहीं उसी साल उन्होंने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी. सगाई के एक साल बाद यानी 2021 में दोनों ने शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थी. हालांकि अब शादी के पांच साल बाद एवलिन शर्मा पति तुषान भिंडी ले रही हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

तलाक को लेकर क्या बोली एवलिन

मीडिया से बातचीत में एवलिन ने कहा, "हां, हमने अलग होने और अपने शेयर्ड बिजनेस को खत्म करने का फैसला कर लिया हैं. हालांकि, अगल होने से पहले हमारा पूरा ध्यान अपने बच्चों को लास्ट फेयरवेल देने पर हैं. हमें उम्मीद है कि हम ऐसा कर पाएंगे."

उन्होंने आगे कहा "हम दोनों शांतिपूर्ण और आपसी सहमति के साथ इस रिश्ते को खत्म कर रहे है और अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को पुरानी दोस्ती के साथ मिलकर आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं ताकि हम बच्चों की परवरिश भी अच्छे से कर सकें." एवलिन के स्टेटमेंट से इतना तो साफ है कि भले ही बतौर पति-पत्नी दोनों अगल हो रहे हो लेकिन बच्चों के लिए वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे. इसी के साथ ही एवलिन ने सभी से उनकी प्राइवेसी को बनाएं रखने की अपील की हैं. 

कैसा रहा एक्ट्रेस का करियर 

एवलिन शर्मा 2012 से 2019 तक हिंदी फिल्मों में काफी एक्टिव रही है. इस दौरान उन्होंने 2013 में आई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 'यारियां' और वरुण धवन व इलियाना डी'क्रूज़ की 'मैं तेरा हीरो' जैसी फ़िल्मों में नजर आ चुकी हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag