जम्मू से 5461 श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ रवाना

जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार सुबह चार बजे से पहले 5461 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो गया। खराब मौसम के चलते एक दिन स्थगित रहने के

Janbhawana Times

जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार सुबह चार बजे से पहले 5461 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हो गया। खराब मौसम के चलते एक दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा को पहलगाम और बालटाल मार्ग से फिर बहाल कर दिया गया है। भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच छोटे-बड़े 220 वाहनों में सवार जत्थे को रवाना किया गया। इस जत्थे में 4154 पुरुष, 1167 महिलाएं, 40 बच्चे, 89 साधु, 11 साधवी शामिल है। इस शिविर से अब तक 98,883 श्रद्धालु अमरनाथ रवाना हो चुके हैं।

पहलगाम और बालटाल मार्ग से आज सुबह श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए सात हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। बालटाल से पांच हजार और नुनवान आधार शिविर से 2125 श्रद्धालुओं को पहलगाम के रास्ते रवाना किया गया। खराब मौसम के चलते पहलगाम मार्ग से जाने वाले श्रद्धालुओं को चंदनवाड़ी में रोक दिया गया है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के कैफिटेरिया मोड़ में भारी बारिश के भूस्खलन के चलते अमरनाथ जा रहे वाहनों को चंद्रकोट में रोक दिया गया है। इस दौरान शुक्रवार सुबह से ही कश्मीर घाटी में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोमनम लोटस ने बताया कि अमरनाथ तथा उसके आसपास के इलाके में दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag