श्रीनगर: आतंकियों ने CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका, एक नागरिक घायल

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।

Janbhawana Times

Srinagar: घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन आतंकी अपनी घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी अभी खबर आ रही है कि आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया है। हालांकि इस आतंकी हमले में CRPF के जवान बाल-बाल बच गए और एक नागरिक घायल भी हो गया।

दरअसल, श्रीनगर के हवाल चौक में रविवार को आतंकियों ने CRPF की 28 बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। इससे एक नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

बता दें की इससे पहले आज (रविवार की) सुबह 11:45 बजे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में crpf के जवान से AK-47 राइफल छीनने का मामला सामने आया।

और ये भी पढ़ें

Terrorist Attack: राजौरी में आतंकी हमला, फायरिंग में 3 लोगों की मौत और 7 घायल

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag