Pakistan Blast Conflict: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा आतंकी हमला

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट से मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल फैल गया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Pakistan Blast Conflict: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद कस्र-ए-खदीजा-तुल-कुब्रा में भीषण सुसाइड बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 170 से ज्यादा घायल हुए हैं. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. हमलावर ने मस्जिद के गेट पर खुद को उड़ा लिया. धमाके के बाद पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है. घायलों को पीआईएमएस और सीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न और न्यूरोलॉजी विभाग अलर्ट पर हैं. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. तीन महीने पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में कोर्ट के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे. जिसका ठीकरा पाकिस्तान ने भारत पर फोड़ा था. उस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि यह पाकिस्तान की पुरानी रणनीति है, वो झूठे नैरेटिव गढ़कर अपने लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाता है. पाकिस्तान के नेता भ्रम की स्थिति में हैं और अपने देश की राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag