Weather Update: सर्दी में गर्मी का एहसास, मौसम पल-पल बदल रहा मिजाज

उत्तर भारत में अब शीलहर का प्रकोप ठंड हो गया है। वहीं सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होती है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

देशभर के मौसम में अब तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में अब शीलहर का प्रकोप खत्म हो गया है। वहीं सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होती है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इस बीच तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

आमतौर पर सर्दियों की स्थिति फरवरी के दूसरे सप्ताह तक रहती है। लेकिन इस वर्ष 2023 में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से छह डिग्री अधिक है।

अब ठंड को कहें गुडबाय, गर्मियों के लिए रहे तैयार

मौसम विभाग के मुताबिक, अब सर्दी खत्म हो गई है क्योंकि राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही वजह है कि गुरुवार को दिन में दिल्लीवासियों को गर्मी का एहसास हुआ और आने वाले दिनों में भी इसी तरह के हालात बने रहने के आसार हैं। IMD की माने तो, लोगों को अब ठंड नहीं सताएगी।

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा साफ

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिलने से तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। यानि कि फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

तापमान में बढ़ोत्तरी जारी

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री से अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानि शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा हो सकता है। ऐसे में लोग अब गर्मियों के लिए तैयार रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार गर्मी जल्द ही दस्तक देगी क्योंकि लोगों को फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है, साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag