IMD का नया अलर्ट: दिल्ली-NCR में तेज गर्मी की चेतावनी, 10 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देशभर में आज आसमान साफ है और धूप खिली हुई है. पिछले दो हफ्तों की बारिश के बाद उत्तर भारत में मौसम काफी सुहाना रहा, लेकिन अगले हफ्ते से तापमान बढ़ने वाला है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगेगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में अगले हफ्ते से गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं चल रही हैं. 

IMD ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह 15 अप्रैल से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके बाद उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में काफी वृद्धि होगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

अगले हफ्ते गर्मी बढ़ने की चेतावनी

IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री और मध्य भारत में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे तीनों क्षेत्रों में गर्मी और उमस का स्तर बढ़ जाएगा.

अगले हफ्ते गर्मी बढ़ने की चेतावनी

IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री, पूर्वी भारत में 5-7 डिग्री और मध्य भारत में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे तीनों क्षेत्रों में गर्मी और उमस का स्तर बढ़ जाएगा.

इन राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

IMD ने कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़ में 14 से 16 अप्रैल के बीच लू का प्रकोप रह सकता है. ओडिशा में 13 और 14 अप्रैल को लू चलेगी. गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल में 13 से 15 अप्रैल तक उमस भरा मौसम रहेगा. ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय महाराष्ट्र, केरल और माहे, गुजरात के तटीय क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में 11 से 16 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने का भी खतरा है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

बंगाल और सिक्किम में तूफानी हवाओं की चेतावनी

पूर्वी भारत में 11 और 12 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag