गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर हुआ जल्लाद जसीम, आइसक्रीम के बहाने 4 साल की भांजी को बनाया हवस का शिकार

गाजियाबाद में एक हैवान मामा ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने नन्ही बच्ची को अपने जाल में फंसाकर न सिर्फ हवस मिटाई, बल्कि निर्दोष बच्ची की जान तक ले ली.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

गाजियाबाद में चार साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम के लालच में अगवा कर उसके साथ दरिंदगी करने और फिर गला घोंटकर हत्या कर देने वाला क्रूर मामा आखिरकार एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. सगे मामा जसीम उर्फ छोटू ने अपनी ही भांजी के साथ इतना घिनौना अपराध किया कि पूरे इलाके में सदमा फैल गया. पुलिस ने रविवार रात बंथला नहर के पास मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं.

 आरोपी मामा एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे सगे मामा ने अपनी चार साल की भांजी को आइसक्रीम दिलवाने के बहाने घर के बाहर से अगवा कर लिया. आरोपी बच्ची को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.  

हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची का शव कंधे पर लादकर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर खड़ी एक कार के नीचे कचरे के ढेर के पास छिपा दिया और फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर लिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. बच्ची के नाजुक अंगों पर दरिंदगी के स्पष्ट निशान मिले थे.

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

परिजनों की तहरीर पर सगे मामा जसीम उर्फ छोटू, निवासी सिसौली मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी. दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया था.

एनकाउंटर का पूरा घटनाक्रम

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में है और टीला मोड़ क्षेत्र में ही छिपा हुआ है. वह बंथला नहर के पास किसी से मिलने जा रहा था.  

क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली जाने वाले कई रास्तों पर नाकाबंदी कर दी. देर रात बंथला नहर वाले रास्ते पर पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे. पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की. पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस पर गोली चला दी.  

इस गोलीबारी में स्वाट टीम के दो मुख्य आरक्षी इकबाल और अमित गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की गोली लगने से एक बाइक सवार गिर पड़ा, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से तीन तमंचे, कारतूस, खोखे और बाइक बरामद हुई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag