Donald Trump की ताजा ख़बरें
Donald Trump
Donald Trump
होर्मुज को लेकर ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, कहा- 48 घंटे बाद बरपेगा कहर
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अब ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे की सख्त चेतावनी दी है. समयसीमा पूरी न होने पर गंभीर सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने पेटेंट वाली दवाओं के आयात पर लगाया 100% टैरिफ, जानिए भारत पर क्या पड़ेगा असर
डोनाल्ड ट्रंप के पेटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ फैसले का मकसद अमेरिकी उत्पादन बढ़ाना और विदेशी निर्भरता घटाना है. फिलहाल भारत को राहत है क्योंकि जेनेरिक दवाएं बाहर हैं, लेकिन भविष्य में नियम बदलने पर असर पड़ सकता है.
ट्रंप ने विदेशी दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, मेटल्स पर 50% से घटाकर किया 25; 120 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगाने का आदेश दिया है. ट्रंप का साफ संदेश है कि कंपनियों को दवाओं की कीमतें घटानी होंगी और उत्पादन भी अमेरिका में शिफ्ट करना होगा.
ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- 'देर होने से पहले समझौता कर लें'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समझौता करे, वरना और विनाशकारी हमलों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान का बड़ा पुल तबाह हो चुका है और आने वाले हफ्तों में कार्रवाई और तेज हो सकती है.
ट्रंप के युद्धविराम के दावे पर ईरान की प्रतिक्रिया, कहा- कम से कम छह महीने के युद्ध के लिए तैयार हैं
ईरान ने साफ किया है कि वह छह महीने तक भी युद्ध जारी रखने के लिए तैयार है और अपनी रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा. वहीं ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने युद्धविराम मांगा है, लेकिन अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की शर्त रखी है.
होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंडाब पर खतरा, 'आंसुओं का द्वार' बना दुनिया की चिंता
मध्य पूर्व तनाव के बीच होर्मुज के साथ-साथ बाब अल-मंडाब जलडमरूमध्य भी वैश्विक व्यापार के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरा है. हूथी हमलों और ईरान की चेतावनियों से तेल सप्लाई, शिपिंग लागत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.
77 साल बाद टूटेगा नाटो? ट्रंप ने सैन्य गठबंधन को बताया कागजी शेर, जल्द ही अमेरिका छोड़ सकता है गठबंधन! यूरोप की सुरक्षा पर संकट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे अमेरिका को नाटो से बाहर निकालने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने नाटो को ‘कागजी शेर’ बताया और यूरोपीय देशों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई.
ईरान युद्ध में मदद न करने वाले देशों पर भड़के डोनाल्ड, कहा- 'होर्मुज से अपना तेल खुद निकालो'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच देशों से खुद तेल जुटाने और आत्मनिर्भर बनने को कहा. ईरान के साथ बढ़ते तनाव और हमलों से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे संकट और गहराने की आशंका है.
Petrol Price Hike: अमेरिका में पेट्रोल महंगा, कीमतें 4 साल के हाई पर, बुरे फंसे ट्रंप
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते तेल सप्लाई प्रभावित होने से अमेरिका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण वैश्विक तेल संकट बढ़ा है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है.
वाइट हाउस के नीचे बन रहा अंडरग्राउंड मिलिट्री कॉम्प्लेक्स, ट्रंप के खुलासे से मचा हड़कंप
डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि वॉइट हाउस के नए बॉलरूम के नीचे अमेरिकी सेना एक आधुनिक अंडरग्राउंड बंकर और कमांड सेंटर बना रही है. यह नया कॉम्प्लेक्स पुराने इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर की जगह लेगा और परमाणु व ड्रोन हमलों से सुरक्षा देने में सक्षम होगा.

