France: किशोर की हत्या के बाद फ्रांस में नहीं थम रहा बवाल, पेरिस की सड़कों पर युद्ध जैसे हालात

France Violence: फ्रांस में किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है। पेरिस की सड़कों पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फ्रांस के कई इलाकों से हिंसा और आगजनी के खबरे सामने आ रही हैं।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

France Violence: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी द्वारा किशोर को गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की हिंसा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। फ्रांस के कई इलाकों से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरे आ रही हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए है। 

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन की निंदा की है। प्रदर्शन को रोकने के लिए देश में 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं सैकड़ों प्रदर्शकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

दरअसल, 27 जून (मंगलवार) को पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। शुरूआत में पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इसे लेकर पेरिस और उसके आसपास हिंसा शुरू हो गई। अब यह हिंसा विकराल रूप ले चुकी है। 

गोली मारने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार 

देश में भड़की हिंसा को लेकर पेसिस पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गोली मारने वाले पुलिसकर्मी पर हत्या करने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पेरिस के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। बस और अन्य परिवहन सेवाओं को रद्द कर दिया गया। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने बताया कि फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक 421 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag