अवैध प्रवासियों के लिए सबसे सुरक्षित है अमेरिका के ये 6 राज्य, आराम से रह पाते है घुसपैठिए...वॉशिंगटन भी नहीं दे पाता दखल?
Illegal immigration in US : अमेरिका में करीब 1.5 करोड़ अवैध प्रवासी हैं, जिन्हें लेकर ट्रंप प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है. हालांकि कैलिफोर्निया जैसे राज्य मानवीय और आर्थिक कारणों से इन प्रवासियों को संरक्षण दे रहे हैं. यहां कानून के तहत अवैध प्रवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में राहत मिलती है. वहीं कुछ राज्य पूरी तरह केंद्र के साथ हैं और सख्ती से बाहरियों को निकालने की नीति पर काम कर रहे हैं.

Illegal immigration in US : प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में करीब 1.5 करोड़ अवैध प्रवासी हैं, हालांकि ट्रंप सरकार मानती है कि यह आंकड़ा इससे कहीं अधिक है. ट्रंप प्रशासन अपने पहले कार्यकाल से ही अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के पक्ष में रहा है और उनके खिलाफ आक्रामक नीति अपनाई है. ट्रंप सरकार ने हाल ही में दावा किया कि करीब 20 लाख अवैध प्रवासी या तो देश से निकाले जा चुके हैं या स्वेच्छा से जा चुके हैं.
कौन से राज्य कर रहे विरोध और क्यों?
कानून की आड़ में समर्थन
कैलिफोर्निया में असेंबली बिल 540 के तहत अवैध प्रवासियों को सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का मौका मिलता है. यह राज्य मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ इन प्रवासियों को सस्ती श्रम शक्ति के रूप में देखता है. वे खेतों में, निर्माण स्थलों पर और सर्विस सेक्टर में बेहद कम मजदूरी में काम करते हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होता है. यही कारण है कि कैलिफोर्निया जैसे राज्य ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति के खिलाफ हैं.
विरोध की राजनीति और कोर्ट की भूमिका
फेडरल बनाम राज्य की जंग उस समय और तेज हुई जब ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया का फंड रोकने की धमकी दी. मामला कोर्ट तक पहुंचा और यह तय हुआ कि गंभीर अपराधों की सूचना राज्य को केंद्र को देनी होगी. इसके बावजूद कई राज्य मानवीय और आर्थिक कारणों से अवैध प्रवासियों को समर्थन दे रहे हैं.
दूसरी सोच वाले राज्य
इसके विपरीत अलबामा और साउथ डकोटा जैसे राज्य अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं. इन राज्यों में ICE एजेंसियों को पूरा सहयोग मिलता है और प्रवासियों की धरपकड़ भी तेजी से होती है. यहां अवैध प्रवासी कम हैं क्योंकि इन राज्यों में न तो चीप लेबर की उतनी मांग है और न ही प्रवासी यहां बसना चाहते हैं.
अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर गहरा विभाजन है. जहां कुछ राज्य इनकी उपस्थिति को मानवीय और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी मानते हैं, वहीं कुछ राज्य कानून और सुरक्षा के आधार पर इनके सख्त खिलाफ हैं. ट्रंप की नीतियां इन दोनों सोचों के बीच संघर्ष का कारण बन गई हैं.


