पाकिस्तान के खिलाफ UAE का एक्शन, बिना नोटिस छीनी 15 पाकिस्तानियों की नौकरी

एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक बर्खास्त कर दिया है. इन कर्मचारियों को HR डिपार्टमेंट द्वारा नहीं, बल्कि इमिग्रेशन ऑफिसर द्वारा निकाला गया है.

Shraddha Mishra

संयुक्त अरब अमीरात से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को अचानक बर्खास्त कर दिया है. इन कर्मचारियों को न केवल नौकरी से निकाला गया है, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का भी निर्देश दिया गया है. खबरों के अनुसार, यह कार्रवाई बहुत तेजी से की गई.

बता दें, कंपनियां आम तौर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने से पहले कुछ नियमों का पालन करती हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी. उन्हें बस फोन करके बता दिया गया कि उनकी नौकरी खत्म हो गई है.

48 घंटों में देश छोड़ने का आदेश 

इस बीच गौर करने वाली बात ये है कि इन कर्मचारियों को HR डिपार्टमेंट द्वारा नहीं, बल्कि इमिग्रेशन ऑफिसर द्वारा निकाला गया है, जिसके तहत उन्हें 48 घंटों के भीतर संयुक्त अरब अमीरात छोड़ने का आदेश दिया गया. इसके अलावा, उन्हें अपना पक्ष रखने या स्पष्टीकरण देने का मौका भी नहीं दिया गया, जिस कारण यह मामला और भी गंभीर बताया जा रहा है. 

20 सालों से कर रहें काम 

जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, उनमें विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं. इसमें से एक ने एयरलाइन के लिए लगभग 20 वर्षों तक काम किया था. इस अचानक लिए गए फैसले ने सभी को परेशानी में डाल दिया है. उन्हें बहुत कम समय में नई योजनाएं बनानी पड़ रही हैं और वे अपने परिवारों को स्थानांतरित करने को लेकर भी चिंतित हैं.

हालांकि एतिहाद एयरवेज ने अभी तक इस फैसले के पीछे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है. बता दें, एयरलाइन क्षेत्र में छंटनी आम बात है, लेकिन इस प्रक्रिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेष रूप से, इमिग्रेशन अधिकारियों की भूमिका और देश छोड़ने का तत्काल आदेश इस मामले को और गंभीर बना रहा है. 

क्यों उठाया गया ये कदम 

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया जब संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से 3 अरब डॉलर से अधिक के ऋण वापस करने की मांग की है. इसके साथ ही दोनों देशों के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समूहों से संबंध भी इस तनाव का एक कारण माने जा रहे हैं. एक तरह जहां पाकिस्तान कुछ देशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात अन्य देशों की ओर झुकाव दिखा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag