IPL 2026 में बड़ा सदमा! वानखेड़े मैच के बाद BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का होटल में मिला शव, क्या मैचों पर पड़ेगा असर?

आईपीएल 2026 रोमांच के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में मिला है.

Sonee Srivastav

आईपीएल 2026 का उत्साह पूरे जोरों पर है, लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर ने सबको सदमा पहुंचाया है. BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में मिला है. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. वे आईपीएल मैचों की प्रसारण व्यवस्था संभाल रहे थे.

घटना की पूरी जानकारी

इयान 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे और मैच कवरेज से जुड़े तकनीकी काम में व्यस्त थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए कोलकाता को हराया। मैच खत्म होने के बाद इयान अपने कमरे में लौट गए. 

अगले दिन 30 मार्च को होटल रिसेप्शन से उन्हें फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. होटल स्टाफ चिंतित होकर उनके कमरे पहुंचा. दरवाजा बंद होने और अंदर से कोई आवाज न आने पर मास्टर की से कमरा खोला गया. अंदर इयान फर्श पर पड़े हुए मिले. होटल के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच हुई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी.

पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है. पुलिस आगे की जांच में होटल के सीसीटीवी फुटेज, इयान के सहकर्मियों से पूछताछ और अन्य सबूतों का अध्ययन कर रही है. 

आईपीएल मैचों पर असर

यह घटना आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के दौरान हुई है. इयान आईपीएल प्रसारण टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे और मैचों की लाइव कवरेज में उनकी भूमिका अहम थी. बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पूरी क्रिकेट दुनिया इस दुखद खबर से स्तब्ध है. हालांकि आईपीएल 2026 का रोमांच जारी रहेगा. फिलहाल इस घटना से आगे होने वाले मैचों पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag