IND vs WI 2nd ODI: भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया. इस दौरान ईशान ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली.

Dheeraj Dwivedi

IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया.

बता दें कि इससे पहले एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भी ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए अर्धशतक लगाया था. गौरतलब हो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया. इस दौरान ईशान ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली, उनकी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहे.

इससे पहले ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी.बताते चलें कि मौजूदा समय में भारतीय टीम एकदिवसीय सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है.

वहीं ईशान किशन के दूसरे अर्धशतक के बाद सभी को उनसे उम्मीद रहेगी कि, वह आगामी मुकाबलों में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करें. इससे पहले ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी अर्धशतक लगाया था. कुल मिलकर वेस्टइंडीज दौरे पर ईशान किशन ने अभी तक तीन अर्धशतक लगाए हैं.

भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI -

भारतीय टीम -

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर, बल्लेबाज), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज टीम -

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसेफ, जेडन सील्स.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag