RCB vs LSG:शमी के आगे टिक पाएंगे कोहली? यहां देखें दोनों टीमों का फॉर्म, हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
आज RCB और LSG के बीच मैच खेला जाएगा. मैच से पहले आप संभावित प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट, हेड तो हेड रिकॉर्ड, दोनों टीमों का फॉर्म और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी यहां देख सकते हैं.

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगे. मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला बैटिंग के धुरंधरों और किफायती गेंदबाजी के बीच रोचक होगा.
दोनों टीमों की फॉर्म
RCB टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच जीता और इस सीजन हर मैच में 200+ रन बनाए हैं. कप्तान राजत पटिदार शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है.
वहीं LSG सातवें स्थान पर है. गुजरात टाइटंस से हार के बाद वे वापसी की कोशिश करेंगे. उनकी गेंदबाजी मजबूत है, जिसने अभी तक 200 रन नहीं खाए हैं, लेकिन मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी निराश कर रहे हैं. मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजी उनका सबसे बड़ा हथियार है.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं. जिसमें RCB ने 4 मैच जीते. वहीं LSG ने 2 मैच जीते हैं. यानी की लखनऊ के मुकाबले बेंगलुरु का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का पिच रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैटिंग के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच सपाट होती है और बाउंड्री छोटी है. गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है. इस सीजन यहां 200+ स्कोर बन चुके हैं. उम्मीद है आज भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. यहां गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ेगी.
आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
आज बेंगलुरु का मौसम क्रिकेट के लिए एकदम सही रहेगा. आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं है. शाम के समय तापमान 21°C से 25°C के बीच रहेगा. मैच सूखी और सुखद परिस्थितियों में खेला जाएगा.
RCB vs LSG लाइव स्ट्रीमिंग
बेंगलुरु और लखनऊ के बीच यह रोमांचक मुकाबला जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इसके अलावा आप इस मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकेंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
RCB संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, राजत पटिदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमेरियो शेफर्ड, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
LSG संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, डिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्ज लिंडे / अनरिच नॉर्टजे


