रिंकू सिंह अब अफसर बन गए! यूपी सरकार ने IPL स्टार को दे दिया रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का पद

IPL 2026 की तैयारियों के बीच रिंकू सिंह के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें आईपीएल के बाद एक बड़ा पद सौपेंगे. साथ ही पुरष्कार भी देंगे.

Sonee Srivastav

IPL 2026 की तैयारियों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार उन्हें जल्द ही रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनाएगी. यह नियुक्ति टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में उनके योगदान के सम्मान में की जा रही है.

पिता की मौत के बावजूद दिखाई जज्बा

रिंकू सिंह के लिए यह साल भावनात्मक रूप से बहुत मुश्किल रहा. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने अपने पिता को कैंसर से खो दिया, फिर भी वे टीम से नहीं टूटे और वापस लौटकर देश के लिए खेले. उनकी इस लगन और प्रदर्शन को देखते हुए यूपी सरकार ने उन्हें सरकारी पद देने का फैसला किया है.

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां, नकद पुरस्कार और सम्मान दिए जाते हैं.

रिंकू के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान

रिंकू सिंह अकेले नहीं हैं. यूपी सरकार कुल 6 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अहम पदों पर नियुक्त करेगी. हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल (पेरिस ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) को डीएसपी बनाया जाएगा. पैरालिंपियन हाई जंपर प्रवीण कुमार को भी डीएसपी का पद मिलेगा.

जैवलिन थ्रोअर पैरालिंपियन अजीत सिंह और 200 मीटर दौड़ की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सिमरन को जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया जाएगा. 100 और 200 मीटर की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीतपाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) का पद दिया जाएगा.

CM योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोक भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस मौके पर 14 खिलाड़ियों को 1.64 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे. ये पुरस्कार लक्ष्मण अवॉर्ड और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के तहत होंगे. साथ ही एकलव्य स्पोर्ट्स फंड के तहत 8.75 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी.

रिंकू सिंह अभी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स कहती है कि फ्रैंचाइजी ने उन्हें इस समारोह में शामिल होने के लिए एक दिन की छूट दे दी है. यह कदम युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मान देने की दिशा में यूपी सरकार का बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag