Sachin Tendulkar Birthday: फेरारी से लेकर बंगले तक, कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं तेंदुलकर? नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश!
आज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होने फैंस के सामने केक काटकर अपना खास दिन सेलिब्रेट किया. सचिन की क्रिकेट करियर से लेकर कुल संपत्ति यहां देख सकते हैं.

मुंबई: क्रिकेट के भगवान कहे जानें वाले सचिन तेंदुलकर ने आज अपने घर के बाहर केक काटकर प्रशंसकों के साथ अपना 53वां जन्मदिन मनाया. चारों तरफ खुशी का माहौल था. मैदान पर तो वे मास्टर ब्लास्टर कहलाते हैं, लेकिन कमाई के मामले में भी वे आज भी टॉप पर हैं. क्रिकेट छोड़कर 13 साल बीत गए, फिर भी उनकी आय रुकने का नाम नहीं ले रही.
VIDEO | Mumbai: Sachin Tendulkar celebrates his 53rd birthday with his fans by cutting a cake outside his residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/SjvSwPBmpQ
सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट यात्रा
सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. 17 साल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जड़ दिया. 1989 से 1994 तक उन्होंने 35 टेस्ट और 90 वनडे मैच खेले, जिसमें 2425 टेस्ट रन और 2768 वनडे रन बनाए.
इस दौरान उनके नाम 11 शतक भी थे. दुनिया में 100 शतक लगाने वाले वे इकलौते खिलाड़ी हैं. 200 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी.
कितनी है सचिन की कुल संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 1472 करोड़ रुपये है. क्रिकेट से कमाई तो उन्होंने खूब की, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी पैसा कमाना जारी है. BCCI उन्हें हर महीने 70 हजार रुपये पेंशन देती है. असली कमाई अब विज्ञापनों और बिजनेस से हो रही है. सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट से वे हर साल 20-22 करोड़ रुपये कमा लेते हैं.
बिजनेस और निवेश से मोटी कमाई
सचिन ने कई बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप में निवेश किया है. IPL की टीम मुंबई इंडियंस के वे मेंटर भी हैं. उनके नाम ‘तेंदुलकर्स’ रेस्टोरेंट भी है, जो मुंबई और बेंगलुरु में चल रहे है. 1995 में शादी के तुरंत बाद उन्होंने वर्ल्डटेल के साथ 30 करोड़ का 5 साल का अनुबंध साइन किया था. उस समय यह भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंडोर्समेंट डील थी, जिसने उनका करियर बदल दिया.
आलीशान घर और संपत्ति
सचिन मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन मंजिला शानदार बंगले में रहते हैं. मुंबई में ही उनका 8 करोड़ का एक फ्लैट भी है. केरल में भी 78 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बताई जाती है.
गाड़ियों के दीवाने हैं सचिन
लग्जरी कारों के शौकीन सचिन के पास फेरारी 360 मोडिना है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके गैरेज में निसान जीटी-आर और बीएमडब्ल्यू 750 जैसी हाई-एंड गाड़ियां भी है.
वर्तमान ब्रांड एंडोर्समेंट
फिलहाल सचिन बैंक ऑफ बड़ौदा, हेवेल्स, स्पिनी, अपोलो टायर और लुमिनस जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर रहे हैं. 53 साल की उम्र में भी सचिन की कमाई और स्टार पावर कम नहीं हुई है. यही वजह है कि वे आज भी देश के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.


