नासिक में 121 अश्लील वीडियो से खुला राज, एक्सटॉर्शन केस ने लिया चौंकाने वाला यू-टर्न

नासिक में एक्सटॉर्शन केस की जांच के दौरान 121 अश्लील वीडियो मिलने से शिकायतकर्ता ही सेक्स स्कैंडल का मुख्य आरोपी निकला. पुलिस जांच में कई महिलाओं के शोषण और गुप्त वीडियो बनाने का खुलासा हुआ, जिससे बड़े सेक्स रैकेट की आशंका जताई जा रही है.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर एक और बड़े सेक्स और ब्लैकमेलिंग स्कैंडल से हिल गया. ताजा मामला सातपुर इलाके से जुड़ा है, जहां एक एक्सटॉर्शन केस की जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ जिसने पुलिस और आम लोगों को चौंका दिया. इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि समाज में भी सनसनी फैला दी है.

चार आरोपी गिरफ्तार 

दरअसल, 2 अप्रैल को 63 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था. शुरुआती तौर पर यह मामला ब्लैकमेलिंग का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कहानी ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जब्त किए. जब इन डिजिटल उपकरणों की जांच की गई, तो उनमें 121 अश्लील वीडियो क्लिप्स मिलीं. इन वीडियो को देखने के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाली सच्चाई आई. इनमें शिकायतकर्ता खुद अलग-अलग महिलाओं के साथ नजर आ रहा था. इस खुलासे ने पूरे मामले की दिशा बदल दी और शिकायतकर्ता ही आरोपी बन गया.

महिला ने लगाए गंभीर आरोप 

इसी बीच एक महिला ने आगे आकर गंभीर आरोप लगाए. महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका भरोसा जीता और फिर उसका शोषण किया. महिला ने आरोप लगाया कि उसे नासिक और इगतपुरी के अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं, महिला ने यह भी बताया कि आरोपी को उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी होने के बावजूद उसने उसका फायदा उठाया.

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, आईटी एक्ट और अत्याचार निवारण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए. इससे एक बड़े संगठित सेक्स रैकेट की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

नासिक पुलिस की पीड़ितों से अपील 

नासिक पुलिस ने संभावित पीड़ितों से आगे आने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस मामले की जांच जारी है और इसके और भी बड़े आयाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag