New Year 2026 की ताजा ख़बरें
New Year 2026
New Year 2026
New Year Celebration 2026 : नववर्ष में दिल्ली, हिमाचल सहित देशभर में जश्न का माहौल ; स्वागत में जमकर झूमे लोग ; देखें VIDEO
साल 2025 के समाप्त होने के साथ ही देशभर में नए साल 2026 का स्वागत जोरों पर है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में भव्य तैयारियां की गई हैं, जबकि वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ, अयोध्या राम मंदिर और पुरी जैसे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.
दिल्ली, कोलकाता, नोएडा से लेकर मुंबई तक...न्यू ईयर पर देशभर में हाई अलर्ट, ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस
नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर देशभर में उत्साह के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में भारी पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी हो रही है. ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण के उपाय लागू किए गए हैं ताकि लोग सुरक्षित तरीके से नए साल का जश्न मना सकें.
न्यू ईयर पर वैष्णो देवी में भारी भीड़, श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला...यात्रा का रजिस्ट्रेशन हुआ सस्पेंड
नए साल पर वैष्णो देवी सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालात को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने 1 जनवरी सुबह तक वैष्णो देवी यात्रा का रजिस्ट्रेशन रोक दिया. मथुरा-वृंदावन, अयोध्या और काशी जैसे तीर्थों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब है. युवा बड़ी संख्या में दर्शन कर नए साल की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करना चाहते हैं.
न्यूजीलैंड नहीं इस देश ने किया 2026 का सबसे पहले स्वागत, ये हैं विश्व के पहले और अंतिम नव वर्ष मनाने वाले देश
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का स्वागत स्काई टॉवर की भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ. पांच मिनट के कार्यक्रम में 3,500 आतिशबाजी के गोले दागे गए. किरीबाती देश का किरीतिमाती द्वीप नव वर्ष मनाने वाला पहला स्थान है, जबकि अमेरिकी समोआ और हाउलैंड द्वीप समूह अंतिम स्थान हैं.
भारत में 2025 का अंतिम सूर्यास्त, दुनिया के इस कोने में जश्न के साथ हुआ 2026 का आगाज
2026 का स्वागत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड और किरिबाती सबसे पहले नए साल में प्रवेश कर चुके हैं. दुनिया के विभिन्न देशों में जश्न के अलग-अलग रीति-रिवाज हैं, जैसे स्पेन में अंगूर खाना, जापान में 108 बार घंटियां बजाना और ब्राजील में सफेद कपड़े पहनकर समुद्र में फूल अर्पित करना.
न्यू ईयर वेकेशन पर साथ दिखीं मौनी रॉय और दिशा पाटनी, वेकेशन तस्वीरों ने खींचा ध्यान
मौनी रॉय और दिशा पाटनी न्यू ईयर वेकेशन पर साथ नजर आईं. मौनी ने छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनका रिलैक्स्ड और स्टाइलिश अंदाज दिखा. दोस्तों के साथ बीच और पूल साइड मस्ती करती दोनों की झलक ने फैंस का ध्यान खींचा. दिशा का कैजुअल एलिगेंट लुक भी खूब सराहा गया.

