पेट्रोल और डीजल महंगे हुए या सस्ते? यहां चेक करें देशभर के शहरों का ताजा रेट

आज 28 मार्च, शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं. दिल्ली में पेट्रोल अब ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

आज 28 मार्च शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी हो चुके हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है. आज सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने दाम अपडेट किए. पिछले कई दिनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अगर आप टंकी भराने जा रहे हैं तो अपने शहर का लेटेस्ट रेट ऑनलाइन या पेट्रोल पंप पर जरूर चेक कर लें.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल कंपनियां रोज तय करती हैं. इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल का भाव, डॉलर की कीमत, टैक्स और मांग-आपूर्ति जैसे कई फैक्टर्स का असर पड़ता है. ये दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं.

अपने शहर के पेट्रोल के रेट

  • नई दिल्ली: ₹94.77

  • कोलकाता: ₹105.41

  • मुंबई: ₹103.54

  • चेन्नई: ₹100.80

  • गुड़गांव: ₹95.36

  • नोएडा: ₹94.85

  • बेंगलुरु: ₹102.92

  •  भुवनेश्वर: ₹100.97

  • चंडीगढ़: ₹94.30

  • हैदराबाद: ₹107.50

  • जयपुर: ₹104.72

  • लखनऊ: ₹94.84

  • पटना: ₹105.54

  • तिरुवनंतपुरम: ₹107.48

अपने शहर के डीजल के रेट

  • नई दिल्ली: ₹87.67

  • कोलकाता: ₹92.02

  • मुंबई: ₹90.03

  • चेन्नई: ₹92.39

  • गुड़गांव: ₹87.83

  • नोएडा: ₹87.98

  •  बेंगलुरु: ₹90.99

  • भुवनेश्वर: ₹92.55

  • चंडीगढ़: ₹82.45

  • हैदराबाद: ₹95.70

  • जयपुर: ₹90.21

  • लखनऊ: ₹87.98

  • पटना: ₹91.78

  • तिरुवनंतपुरम: ₹96.48

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag