Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से हर तरफ शोक का माहौल है। पूरी दुनिया की जानी मानी हस्तियां महारानी के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

Janbhawana Times

Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से हर तरफ शोक का माहौल है। पूरी दुनिया की जानी मानी हस्तियां महारानी के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिये महारानी को श्रद्धाजंलि दी है -

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर लिखा- इनकी क्या कमाल की लाइफ रही। इन्होंने जीवन के हर पहलू को बखूबी जीया। रानी का अवतार था। आपकी आत्मा को शांति मिले।

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा -एक युग का अंत। कठिन समय में भी इन्होंने अपनी गरिमा पर आंच नहीं आने दिया। आज वास्तव में दुख का दिन है। परिवार और यूके के लोगों के प्रति संवेदना।

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर महारानी संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-'आपकी जिंदगी अतुल्य और प्रेरित सफर रहा है। आपका साथ मिलना भी एक सम्मान था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

अभिनेत्री गीता बसरा ने लिखा-'एक बहुत ही उदासी भरा दिन था। यह वाकई में एक युग का अंत है। क्या जिंदगी थी और क्या महिला थी। देश का पूरी ईमानदारी और साहस के साथ नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद।'

 

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट किया -'युग का अंत।भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'

 

इन सब के अलावा नीतू कपूर, करीना कपूर समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag