Bipasha Basu और Karan Singh Grover बने पैरेंट्स, घर आई नन्ही परी

43 साल की उम्र में बिपाशा ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. बिपाशा और करण मम्मी-पापा बन गए हैं

Saurabh Dwivedi

Bipasha Basu Baby Girl: बधाई हो ! बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु माँ बन गई हैं। बिपाशा बसु और टीवी और फिल्म अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने 43 साल की उम्र में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा और करण मम्मी-पापा बन गए हैं।

आपको बताते चले की अगस्त में बिपाशा और करण ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी कि उनके घर मे जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। तब से  बिपाशा ने कई बार बेबी पंप की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रही थी। तभी से बिपाशा की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल हुई थी और अब तो इस कपल का इंतजार खत्म हो चुका है और इनके ख़ुशी का कोई ठिकाना हैं।

करण ने बिपाशा का इस प्रेग्नेंसी बहुत ही ज्यादा प्यार और ख्याल रखा है। ये दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर बेबी पंप की बोल्ड तस्वीर शेयर की हैं। बिपाशा के लिए स्पेशल बेबी शावर भी रखा था। इसमें कई सेलेब्स और परिवार वाले शामिल हुए थे। बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। इसके अलावा एक ट्रेडिशनल गोद भराई भी हुई थी।

बता दें कि बिपाशा और करण की शादी, 30 अप्रैल, 2016 में मुंबई में हुई थी। उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंज उठी है। वहीँ फैंस उनकी बेटी की एक झलक पाने को भी बेताब हो गए हैं।

और ये भी पढ़ें-

 

सारा अली खान ने ब्लैक मोनोकिनी में बढ़ाया पारा, दिए अलग-अलग पोज

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag