आशा भोसले का आज शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने कहा- ज्यादा लोग न आएं
आशा भोसले के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कासा ग्रैंड में रखा गया. सुबह उनके शरीर को तिरंगे में लपेटकर सम्मानजनक सलामी दी गई. दोपहर 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने रविवार 13 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की. आज दोपहर 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.आशा भोसले के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे और राजनीतिक हस्तियां उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर रही हैं.
आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके मुंबई स्थित आवास कासा ग्रैंड लोअर बिल्डिंग में अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच सकेंगे. तैयारियां जोरों पर हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने वाले वहां पहुंच रहे हैं.
भीड़ न जुटाने की भावुक अपील
आनंद भोसले ने फैंस से गुजारिश की है कि शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर ज्यादा भीड़ न जुटाएं. उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ से अव्यवस्था फैल सकती है. आनंद ने मीडिया से बात करते हुए फैंस से सहयोग की अपील की ताकि अंतिम प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण आणि महाराष्ट्र भूषण आशा भोसले यांच्या मुंबई येथील निवासस्थानी जाऊन त्यांचे अंत्यदर्शन घेतले व त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण केली.@Dev_Fadnavis #Maharashtra #Mumbai pic.twitter.com/yaQhp7GodG
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 12, 2026
महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी उनके निधन पर दुख जताया है.
गम में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
आशा भोसले के निधन पर फिल्म जगत के सितारे भावुक हो रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह क्षति मेरे बचपन और घर का एक हिस्सा खोने जैसी है. आशा जी की आवाज भारतीय जीवन और यादों का अटूट हिस्सा थी.
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "Tomorrow, from 10:30 AM to 2 PM, people can come and take the last darshan of my mother at Casa Grande building. At 4 PM, her last rites will be performed at the crematorium. I request people not to gather… pic.twitter.com/WS5WTTH9fR
— ANI (@ANI) April 12, 2026
अक्षय कुमार ने भी आशा भोसले के साथ फोटो शेयर कर उन्हें याद किया.सलमान खान ने लिखा, भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति. आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा. एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. शाहरुख खान ने भावुक पोस्ट में कहा, आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक अमर रहेगी. उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले.


