दिल्ली में आज रात तेज बारिश और आंधी की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं गरज-चमक के साथ तूफानी अंदाज में आएंगी. इस ठंडी बारिश से अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते आज रात दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस मौसमी बदलाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

आज रात भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, आज देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. मौसम में इस अचानक बदलाव से लोगों को इन दिनों चल रही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

तापमान में गिरावट और...

इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और उसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं

मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक सक्रिय होने वाले हैं. इनका असर मुख्य रूप से 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा. अगले सात दिनों के दौरान ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.

सुबह का मौसम 

दिल्लीवासियों की सोमवार सुबह सुहावने मौसम के साथ शुरू हुई. न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम रहा. लोधी रोड में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 30 घंटों में किसी भी जगह पर बारिश दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली की हवा की स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 123 दर्ज किया गया है. AQI 101 से 200 के बीच होने पर वायु को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag