मुंबई में ₹1745 करोड़ की कोकीन बरामद, NCB ने इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का किया खुलासा

मुंबई में कोकीन का बड़ा पर्दाफाश की खबर सामने आ रही है. कार्रवाई करते हुए NCB की टीम ने 349 किलोग्राम कोकीन को जब्त किया है. मुंबई पुलिस ने भी नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पूर्व बार डांसर को गिरफ्तार किया था.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोकीन का एक बहुत बड़ा जखीरा जब्त किया गया है. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की एक टीम ने 349 किलोग्राम कोकीन की इस खेप को जब्त कर लिया. अनुमानों के अनुसार, NCB द्वारा जब्त की गई कोकीन की इस खेप का बाजार मूल्य लगभग 1,775 करोड़ आंका गया है.

बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता के लिए NCB टीम को बधाई दी है और इसे "बॉटम-टू-टॉप" अप्रोच का एक बेहतरीन उदाहरण बताया है. जिसमें एक छोटी सी खेप से मिली जानकारी के आधार पर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया.

अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'X' (पहले Twitter) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए NCB टीम को उनकी सफलता पर बधाई दी. उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के अपने संकल्प को भी दोहराया. उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें 349 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई जिसका इंटरनेशनल बाजार में मूल्य लगभग 1,745 करोड़ आंका गया है.

मुंबई पुलिस की कार्रवाई
इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक पूर्व बार डांसर को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 5,000 MDMA गोलियां बरामद कीं जिनकी कीमत लगभग 6 करोड़ आंकी गई है.

गिरफ्तार महिला की पहचान अश्विनी पॉल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पुणे की रहने वाली है. पुलिस के अनुसार, वह मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में फैले एक बड़े ड्रग नेटवर्क की एक अहम कड़ी हो सकती है.

NCB का ऑपरेशन

NCB की टीम भी नशीले पदार्थों की इस भारी मात्रा को देखकर हैरान रह गई. NCB का कहना है कि कोकीन जब्त करने के साथ-साथ एक इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भी सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया है. गृह मंत्री अमित शाह ने नशीले पदार्थों की जब्ती और रैकेट को तोड़ने के लिए NCB को बधाई दी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag