राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ीं मुश्किलें, पंजाब पुलिस ने दर्ज की दो एफआईआर
संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में FIR दर्ज की गई हैं. दोनों FIR उन पर गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं.

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज की गई हैं. संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में FIR दर्ज की गई हैं. दोनों FIR उन पर गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज की गई हैं. संदीप पाठक को जल्दबाजी में अपने दिल्ली वाले घर से निकलते देखा गया.
संदीप पाठक, राघव चड्ढा के साथ AAP से बगावत करने के बाद BJP में शामिल हो गए हैं. सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. मामले की जानकारी देने वाले एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब में राज्यसभा MP के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं.
संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज
ये FIR पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई हैं. अधिकारी ने आगे कहा कि पाठक को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. हाल ही में, संदीप पाठक, राघव चड्ढा समेत सात अन्य राज्यसभा MPs के साथ पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे. MPs के इस ग्रुप का BJP में विलय हो गया था. इसके बाद शुक्रवार को भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और इसे सफलतापूर्वक पास कर दिया.
भगवंत मान ने ये बातें कहीं
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने यह कदम सात राज्यसभा सदस्यों के BJP में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद उठाया. विधानसभा के स्पेशल सेशन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि AAP मजबूत है और बढ़ रही हैच. सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए मान ने कहा कि AAP के खत्म होने और उसके MLA के पाला बदलने की अफवाहों से लोगों में कन्फ्यूजन पैदा होता है.
AAP को लगा बड़ा झटका
सात राज्यसभा MP के BJP में शामिल होने से 14 साल पुरानी पार्टी में उथल-पुथल मच गई थी, लेकिन पार्टी के अंदर सबसे बड़ी चिंता संदीप पाठक का जाना था. पार्टी नेताओं ने कहा कि राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल दोनों AAP लीडरशिप से अलग-थलग पड़ गए थे. जबकि उनके जाने की उम्मीद पहले से ही थी संदीप पाठक का यह कदम पूरी तरह से अनएक्सपेक्टेड था.


