तेलंगाना से सामने आई खौफनाक घटना, नॉन वेज खाने को लेकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या

तेलंगाना के कामारेड्डी से एक बेहद की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी कई महीनों से आर्थिक तनाव से गुजर रहे थे. वहीं घटना वाली रात जब शिवाजी ने लक्ष्मी से नॉन‑वेज खाना न बनाने को लेकर सवाल किया तो दोनों के बीच चल रही बहस हद्द से आगे बढ़ गई.

Shraddha Mishra

तेलंगाना के कामारेड्डी से एक बेहद की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घरेलू क्लेश के चलते पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, यह विवाद नॉन वेज को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने अपने ही पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बता दें, पत्नी के इस खौफनाक कदम के पीछे का कारण लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला? 

यह घटना 26 अप्रैल को कामारेड्डी के वाम्बे कॉलोनी से सामने आई. जहां दंपती कोदंडा शिवाजी और लक्ष्मी अपने दो बच्चों के साथ के किराए के मकान में रहते थे. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी कई महीनों से आर्थिक तनाव से गुजर रहे थे, जिस कारण खाने-पीने और रहन-सहन को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे. वहीं घटना वाली रात जब शिवाजी ने लक्ष्मी से नॉन‑वेज खाना न बनाने को लेकर सवाल किया तो दोनों के बीच चल रही बहस हद्द से आगे बढ़ गई.

कैसे हुआ मर्डर? 

इस दौरान लक्ष्मी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखी मछेटी से अपने ही पति शिवाजी की गर्दन पर हथियार चला दिया। हमले बाद शिवाजी का शरीर खून से लथपथ हो गया और वहीं गिर पड़े. इस दौरान अधिक खून बहने के कारण शिवाजी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी, जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली तो तुरंत पुलिस को सोचना दी गई. फिलहाल पुलिस द्वारा इलाके को सुरक्षित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

पुलिस का सामने आया बयान 

सर्किल इंस्पेक्टर नरहरी द्वारा दिए गए बयान के अनुसार "पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़े हो रहते थे. वही घटना वाली रात भी  ऐसा ही एक झगड़ा हुआ, जिसने हिंसक रूप लिया। फिलहाल आरोपी माहिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है." पुलिस ने यह भी कहा कि वह इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि यह उकसावे में की गई घटना थी या इसके पीछे कोई गहरा षड्यंत्र रचा गया था.   

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag