सिर धर से आलग किया, फिर घर ले जाकर खाना बनाया... मामूली विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या

बाराबंकी के पारसावल गांव में मामूली विवाद के बाद एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना से इलाके में दहशत है.

Shraddha Mishra

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना ने लोगों को हैरान भी किया है और डरा भी दिया है.

यह मामला जिले के पारसावल गांव का है, जहां 25 वर्षीय बबलू नाम का युवक रोज आइसक्रीम बेचने जाता था. उसी दौरान उसकी गांव के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति शंकर यादव से किसी बात को लेकर बहस हो गई. बताया जा रहा है कि यह बहस अचानक बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने आइसक्रीम विक्रेता का सिर काट दिया गया.

धारदार हथियार से किया हमला

जानकारी के अनुसार, शंकर यादव ने कहासुनी के बाद गुस्से में बबलू पर हंसिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शंकर ने सभी के सामने बबलू का मला काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. हालांकि, चौंकाने वाली बात यह थी कि घटनास्थल से भागने के बजाय, आरोपी ने धड़ से अलग हुए सर को उठाया और अपने साथ घर ले गया. 

घर पर जाकर बनाया खाना 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई और इलाके को घेर लिया गया. पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो वो खाना बना रहा था और बबलू का सर पास में ही जमीन पर पड़ा हुआ था. 

पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने सभी जरूरी सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बबलू अपने परिवार में सबसे बड़ा था और मजदूरी व आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाता था. उसकी पत्नी और छोटे बच्चे गहरे सदमे में हैं. 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. विवाद की असली वजह क्या थी, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही आरोपी से पूछताछ कर घटना के हर पहलू को समझने की कोशिश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag