आज 11 बजे ICSE और ISC रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें चेक और मार्कशीट डाउनलोड
CISCE आज ICSE और ISC का रिजल्ट जारी करने वाली है. बोर्ड ने सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से घोषित करने का ऐलान किया है. रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं, यहां देखें तरीका.

लखनऊ: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज गुरुवार, 30 अप्रैल को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं का रिजल्ट सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा. पिछले साल भी ICSE और ISC का रिजल्ट ठीक 30 अप्रैल को ही जारी किया गया था. लाखों छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे से अपना परिणाम देख सकेंगे.
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?
इस वर्ष ICSE बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.6 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि ISC परीक्षा में करीब 1.5 लाख परीक्षार्थी बैठे थे.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के दो मुख्य तरीके हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करना
cisce.org या results.cisce.org पर जाएं. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
2. डिजिलॉकर से रिजल्ट देखना
CISCE ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिलॉकर का विकल्प भी उपलब्ध कराया है. digilocker.gov.in वेबसाइट या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें. ICSE या ISC रिजल्ट चुनें और डाउनलोड करें.
डिजिलॉकर पर छात्रों को मार्कशीट डिजिटल रूप में भी मिल जाएगी, जिसे बाद में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रह सकता है, इसलिए धैर्य रखें.
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स पहले से तैयार रखें.
रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट को सुरक्षित जगह सेव कर लें.


