ट्रंप का नया निशाना क्यूबा! ईरान खत्म होते ही 'फ्रेंडली टेकओवर' या कब्जा... बड़ा संकेत

ट्रंप ने अमेरिका-क्यूबा के दशकों पुराने तनाव भरे रिश्तों का जिक्र किया और कहा, अब फैसला लेने का समय आ गया है. उन्होंने मुस्कुराते हुए जोड़ा, मैं बचपन से अमेरिका-क्यूबा की बातें सुनता आ रहा हूं. मेरे लिए यह सम्मान की बात होगी कि क्यूबा को किसी न किसी रूप में मैं ले लूं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Trump VS Cuba: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर अपने इरादे पूरी तरह साफ कर दिए हैं. 16 मार्च को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि वे क्यूबा को आजाद करने या उस पर कब्जा करने के लिए स्वतंत्र हैं जबकि अमेरिका अभी ईरान के मोर्चे पर व्यस्त है लेकिन क्यूबा उनकी लिस्ट में अगला टारगेट है. उन्होंने पहले भी कहा था, 'हम क्यूबा से बात कर रहे हैं, लेकिन क्यूबा से पहले हम ईरान को निपटाएंगे'. क्यूबा को लेना मेरे लिए सम्मान की बात' ट्रंप ने क्यूबा के साथ अमेरिका के दशकों पुराने तनावपूर्ण रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने पूरी जिंदगी अमेरिका और क्यूबा के बारे में सुना है. मुझे लगता है कि क्यूबा को किसी न किसी रूप में लेना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. मैं इसे आजाद करूं या ले लूं, मुझे लगता है कि मैं इसके साथ जो चाहूं कर सकता हूं.' ट्रंप की इन धमकियों के बीच क्यूबा अपने सबसे बड़े मानवीय और आर्थिक संकट से जूझ रहा है जहां सोमवार 16 मार्च को नेशनल इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पूरी तरह ठप हो गया और लगभग 1 करोड़ लोग अंधेरे में डूब गए. अमेरिका द्वारा तेल आपूर्ति रोकने और वेनेजुएला से मदद बंद होने के कारण ईंधन खत्म हो गया है जिससे पावर प्लांट काम नहीं कर पा रहे हैं और इस बिगड़ती हालत के पीछे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी तथा अमेरिकी तेल नाकाबंदी को मुख्य कारण बताया जा रहा है क्योंकि क्यूबा ऊर्जा जरूरतों के लिए वेनेजुएला पर निर्भर था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag