हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हिमाचल प्रदेश में रोड शो किया हैं जो कि करीब एक किलोमीटर तक का रहा ।

Janbhawana Times

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज हिमाचल प्रदेश में रोड शो किया हैं जो कि करीब एक किलोमीटर तक का रहा । ये रोड शो दोनों AAP पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में देशभक्ति के गीतों के साथ आगे बढ़ा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में विक्टोरिया पुल से पड्डल मैदान तक का ये रोड शो रहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़ते दिखाई दिए। साथ ही दोपहर 3 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने यहां पर पांच पांच सालों तक लूट की और साथ ही दोनो पार्टी ने अपने हर भाषण में झूठे वायदे किए थे लेकिन आप (AAP) पार्टी को यकिन हैं कि हिमाचल की जनता हमें मौका जरूर देगी। अपने संबोधन में मान ने आगे कहा कि राजनीति को साफ करने के लिए भगवान ने अपना झाड़ू भेजा है।

इसी के साथ बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने रोड शो में कहा कि उनकी पार्टी को राजनीति नही आती सिर्फ देशभक्ति आती हैं। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल की जनता से बदलाव के लिए एक मौका मांगा हैं। वहीं इस रोड शो की खास बात ये रही कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी का झंडा न लेकर तिरंगा हाथों में ले रखा था।हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जमीन पर पूरी तरह से सक्रिय हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag