मई महीने के आते ही OnePlus समेत इन कंपनियों ने बढ़ाएं फोन के दाम, जानें क्या है नई कीमतें

Nothing, Realme और OnePlus ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों की तुरंत प्रभाव से बढ़ा दिया हैं. टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Nothing ने Phone (3a) Lite की कीमत में बढ़ोतरी की है.

Shraddha Mishra

एक तरफ जहां महंगाई के दाम आसमान छू रहे है. वही दूसरी और मई महीने की शुरुआत होते ही दुनिया की तीन जानी-मानी मोबाइल कंपनियों को यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. बता दें, Nothing, Realme और OnePlus ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों की तुरंत प्रभाव से बढ़ा दिया हैं. हालांकि नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यूजर्स को इस बात की जानकारी दी थी कि 2026 में फोन के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है. 

कितने बढ़े Nothing मॉडल्स के दाम 

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Nothing ने Phone (3a) Lite की कीमत में बढ़ोतरी की है, जो अब 24,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है. वहीं इस कंपनी का 256GB मॉडल अब 26,999 के रुपये बजाय 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

इसके साथ ही फोन (4a) के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब 31,999 रुपये  के बजाय 34,999 रुपये कर दी गई है. इसके साथ ही 8GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये के बजाय 37,999 रुपये होगी और 12GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये के बजाय 40,999 रुपये होगी. Phone (4a) Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले प्रो वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये के बजाय 44,999 रुपये होग. वहीं 8GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये होगी और 8GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये होगी.

Realme के दाम 

बता दें, Realme C71 4G की कीमत में 1,000 की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां यह फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध था, अब इसका दाम बढ़ाकर 11,999 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, Realme 15T 5G, Realme 15x 5G, Realme C85 5G, Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro Plus 5G की कीमतों में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इन सभी मॉडलों की नई कीमतें आप एक्स पर  शेयर की गई एक पोस्ट में देख सकते हैं.

OnePlus के भी बढ़े दाम

 

सामने आई जानकारी के अनुसार, वनप्लस के वनप्लस 15 की कीमत में 5,000 से 6,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है. जबकि 12/256GB वेरिएंट अब 72,999 के बजाय 77,999 रुपये में उपलब्ध होगा. 16/512GB वेरिएंट अब 79,999 के बजाय 85,999  रुपये में उपलब्ध होगा. इसके साथ ही वनप्लस के OnePlus 15R ले मॉडल्स में भी दामों की वृद्धि गई हैं. 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag