तमिलनाडु में गरमाया सियासी माहौल, AIADMK को समर्थन देने के लिए DMK ने रखी ये बड़ी शर्त

तमिलनाडु में चुनावी नतीजों के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है खबर है कि दो सियासी दुश्मन डीएमके और एडीएमके एक साथ हाथ मिला सकते है. एडीएमके से कहा है कि अगर वह उनके साथ आना चाहते है तो उन्हें बीजेपी से गठबंधन तोड़ना होगा.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

तमिलनाडु : तमिलनाडु में चुनावी नतीजों के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है. बता दें, चुनाव नतीजों में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं विजय की टीवीके नतीजों में 107 सीटें ही मिल पाई है, जो बहुमत के लिए काफी नहीं है. साथ ही कांग्रेस के अलावा और कोई भी पार्टी टीवीके के साथ नहीं जुड़ना चाहती. इसी बीच खबर है कि दो सियासी दुश्मन डीएमके और एडीएमके एक साथ हाथ मिला सकते है. लेकिन एडीएमके ने इसके लिए शर्त रखते AIADMK से कहा अगर वह उनके साथ आना चाहते है तो उन्हें बीजेपी से गठबंधन तोड़ना होगा. यानी जब तक एआईएडीएमके बीजेपी से अलग नहीं होती, तब तक किसी भी गठबंधन पर बात नहीं हो सकती.

समझौते के लिए नहीं तैयार पार्टी 

डीएमके ने का कहना कि वह किसी भी सांप्रदायिक विचारधारा वाली पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी. वहीं, वाम दलों ने भी संकेत दिए हैं कि वे गठबंधन का फैसला विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर करेंगे. एआईएडीएमके का बीजेपी के साथ बने रहना लेफ्ट पार्टियों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है.

तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार 

इस चुनाव में तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. थलापति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे 107 सीटें मिलीं, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से वह 11 सीट पीछे रह गई. कांग्रेस ने अपनी 5 सीटों के साथ टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया, लेकिन इसके बाद भी गठबंधन का आंकड़ा 112 तक ही पहुंच पाया.

किसकी बनेगी सरकार?

अब सरकार बनाने के लिए टीवीके को अन्य दलों के समर्थन की जरूरत है, लेकिन डीएमके और एआईएडीएमके को सत्ता से दूर रखने की रणनीति के बावजूद कई छोटे दल फिलहाल टीवीके के साथ खुलकर आने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. बता दें, पीएमके के पास 4, आईयूएमएल के पास 2, सीपीआई और सीपीआई(एम) के पास 2-2 विधायक हैं। दूसरी ओर डीएमके के 59 और एआईएडीएमके के 47 विधायक मिलकर 106 का आंकड़ा बनाते हैं. ऐसे में तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag