100 मीटर दूर BJP की रैली, शोर सुनकर मंच छोड़ भागीं ममता बनर्जी; दोनों कार्यकर्ताओं में हुआ भिड़ंत
पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार शनिवार को भवानीपुर में हुआ. जहां ममता बनर्जी की रैली स्थल से सिर्फ 100 मीटर दूर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा हो रही थी, जिसके कारण ममता गुस्से में अपनी रैली बीच में ही रोक दी.

भवानीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान शनिवार को भवानीपुर में एक अजीब घटना देखने को मिली. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली स्थल से सिर्फ 100 मीटर दूर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा हो रही थी. दोनो रैलियों के बीच इतनी कम दूरी होने से तनाव बढ़ गया.
ममता ने बीच में छोड़ा भाषण
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर उनके भाषण में बाधा डालने के लिए लाउडस्पीकर उनकी रैली की तरफ कर दिए थे. शोर इतना ज्यादा था कि वे अपना भाषण पूरा नहीं कर पाई. झल्लाकर ममता बनर्जी ने बीच में ही भाषण रोक दिया और मौजूद लोगों से माफी मांगते हुए मंच से चली गई. उनकी यह प्रतिक्रिया काफी चर्चा में रही.
Chakraberia Road, Bhawanipur.
Mamata Banerjee walked off the stage, citing noise from a BJP loudspeaker.
When leaders start losing composure, it often reflects deeper anxiety.
Is this the sound of an impending defeat? pic.twitter.com/QJuN7bKRtx— Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026
कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
ममता बनर्जी के मंच छोड़ने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता भड़क गए. वे बीजेपी की रैली की ओर बढ़े और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया. उस समय शुभेंदु अधिकारी अभी रैली स्थल पर नहीं पहुंचे थे.
शुभेंदु अधिकारी का पलटवार
बाद में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में गुंडा राज चल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता उनकी रैली को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. वहीं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी हार के डर से अपना आपा खो बैठी हैं.
भवानीपुर सीट का महत्व
भवानीपुर सीट को टीएमसी का गढ़ माना जाता है. 2011 से इस सीट पर ममता बनर्जी तीन बार जीत चुकी हैं. 29 अप्रैल को भवानीपुर समेत 141 अन्य सीटों पर मतदान होना है. पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
बदले गए थाने प्रभारी
घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने भवानीपुर क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण थाना कालीघाट और अलीपुर के थाना प्रभारियों को बदल दिया है. पुलिस आयुक्त अजय नंद ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर यह बदलाव किया है.


