हिमाचल में 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 4 जनवरी से होगी शुरूआत

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र नए साल में आयोजित होने वाला है। शुक्रवार को जारी की गई एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों का सत्र 4 जनवरी 2023 को होगा।

Janbhawana Times

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र नए साल में आयोजित होने वाला है। शुक्रवार को जारी की गई एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों का सत्र 4 जनवरी 2023 को होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़ी जीत दर्ज करने के बाद, उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार यह पहली बैठक होगी।

इसके लिए विधानसभा सचिवालय से शीतकालीन सत्र का प्रस्ताव ही राज्यपाल को भेज दिया गया था। अब एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में विधानसभा सत्र 4 जनवरी से 6 जनवरी तक करने का आदेश दिया गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलवाई जाएगी। 4 जनवरी को सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag