जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे पता नहीं कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर, लेकिन... सिंगरौली में केजरीवाल ने जीत की भरी हुंकार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं इस महीनें के 17 तारीख को प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव ज्यादा दूर नहीं इस महीनें के 17 तारीख को प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे है.

इस दौरान उन्होंने एक रोड शो किया. रोड़ शो के बाद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि, डेली धमकी दे रहें है कि गिरफ्तार कर लेंगे. हमे तो गिरफ्तार कर लोगें लेकिन हमारी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता हूं. हम यहां अपने लिए नहीं आए, जहां- जहां आम आदमी पार्टी प्रचार करने जाती है. वहां जीत AAP की पक्की होती है, जिस प्रकार आप लोगों ने पिछले चुनाव में रानी अग्रवाल को सर्थन दिया था, वैसे ही इस बार भी दीजिए, सिंगरौली से यह शुरूआत होती और प्रदेश के हर कोने- कोने में पहुंचेगी. 

साथ ही आगे केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव के नतीजें आएंगे मुझे नहीं पता कि मैं जेल के बाहर रहूंगा या अंदर लेकिन जहां भी रहूं आवाज आनी चाहिए की सिंगरौली में केजरीवाल आय़ा था और सिंगरौली वालों ने ऐतिहासिक जीत देकर भेजा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag