फिल्म प्रमोशन में सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा, को-स्टार्स भी नहीं रोक पाए हंसी

सारा अली खान अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान अचानक गाना गाने लगीं, जिसके बाद उनके को-स्टार्स भी हंसी नहीं रोक पाए. वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अचानक सबके सामने गाना गाने लगती हैं, जिसे देखकर उनके को-स्टार्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग सारा के अंदाज को मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. वीडियो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट साथ नजर आ रही है.

फिल्म प्रमोशन के दौरान हुआ पूरा मामला

सारा अली खान की नई फिल्म पति पत्नी और वो 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अपने को-स्टार्स आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ कई जगह पहुंचीं.

इसी दौरान पैपराजी से बातचीत करते हुए सारा अचानक गाना गाने लगीं. उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद स्टारकास्ट हंसने लगी. वीडियो में आयुष्मान, वामिका और रकुल प्रीत अपनी हंसी कंट्रोल करते नजर आए.

को-स्टार्स ने छिपाया चेहरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा लगातार गाना गाती रहीं, जबकि उनके को-स्टार्स हंसते रहे. कुछ देर बाद माहौल इतना मजेदार हो गया कि रकुल प्रीत समेत बाकी कलाकार अपना चेहरा छिपाते नजर आए.

बाद में वामिका गब्बी ने सारा से गाना बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद वह शांत हुईं. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा अली खान को लेकर कई तरह के कमेंट किए. कुछ यूजर्स ने उनकी आवाज, एक्टिंग और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ मजाकिया पल बताया.

कई यूजर्स ने लिखा कि अगर वामिका गब्बी उन्हें नहीं रोकतीं, तो सारा शायद और देर तक गाना गाती रहतीं.

फिल्म को लेकर भी हो रही चर्चा

फिल्म पति पत्नी और वो 2 के सीक्वल को लेकर भी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज ने किया है. इससे पहले उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

अब देखना होगा कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag