दिल्ली में आज से मौसम पलटेगा, आज से 3 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 50 km/hr की रफ्तार से हवा भी चलेगी

आज यानी बुधवार से मौसम का मूड अचानक बदलने वाला है. आईएमडी के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक बादल छाए रहेंगे, तापमान में आएगा जोरदार उतार-चढ़ाव और कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है. ठंडक का मजा लें.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. राजधानी में मंगलवार को मौसम सामान्य के आसपास बना रहा और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है. साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम का बदलता मिजाज

इन दिनों में अचानक मौसम बदलाव से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. राजधानी में मंगलवार को मौसम सामान्य के आसपास बना रहा और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा. यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज किया गया.

वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई. औसत एक्यूआई 139 रहा. सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है.

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag