MP Result 2023: BJP की आंधी के बीच मोदी के तुरुप के इक्के को मिली करारी शिकस्त, CM पद की रेस में थे शामिल

MP Result 2023: मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं, मंडला की निवास सीट से लड़ा था चुनाव.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

MP Result 2023: मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं, मंडला की निवास सीट से लड़ा था चुनाव. उन्हें कांगेस प्रत्याशी चैन सिंह बरकड़े ने 5000 वोटों के अंतर से करारी मात दी है. 

शुरूआती रुझानों के मुताबिक वह करीब 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे इसके बाद वह मार्जिन कम नहीं कर पाए. इस समय वे केंद्र में गाम्रीण विकास और इस्तात मंत्री हैं. फग्गन सिंह ता नाम इस लिए चर्चा में बना हुआ था की मुख्यमंत्री की रेस में उनका भी नाम जोड़ा जा रहा था. बता दें कि साल 2019 में वह मंडला से जीतकर संसद पहुंचे थे.

मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से फिलहाल भाजपा की सरकार बनती दिख रही है और भाजपा के सभी कार्यकताओं में जीत का एक अलग ही उत्साह दिख रहा है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "मैं यह जीत हमारी लाडली बहना और पीएम मोदी को समर्पित करता हूं. हम मध्य प्रदेश को आगे ले जाएंगे..." क्योंकि पार्टी राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag