पटना में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मिला

पटना में मंकीपॉक्स की संदिग्ध महिला मरीज मिली है। बिहार में मंकीपॉक्स के पहले मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला में मंकीपॉक्स मिला है। वह पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके की रहने वाली है। महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं।

Janbhawana Times

पटना। पटना में मंकीपॉक्स की संदिग्ध महिला मरीज मिली है। बिहार में मंकीपॉक्स के पहले मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला में मंकीपॉक्स मिला है। वह पटना सिटी के गुरहट्टा इलाके की रहने वाली है। महिला में मंकीपॉक्स के सभी लक्षण मिले हैं। हालांकि, विभाग इसे संदिग्ध मान रहा है। पीएमसीएच की टीम सैम्पल इक्ट्ठा करने के लिए गुरहट्टा स्थित महिला के आवास पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि मंकीपॉक्स के चार मरीज अब तक देश में सामने आए हैं। दिल्ली में एक और केरल में तीन मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं। मंकीपॉक्स के बारे में बताया जाता है कि यह एक वायरस है जो मवेशियों से मनुष्य में फैलता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से यह वायरस मनुष्य के शरीर में प्रवेश करता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag