एक ही मां के दो जुड़वां बच्चे लेकिन अलग-अलग निकले पिता, जानें क्या है ये अनोखा मामला?

ब्रिटेन के नॉटिंघम शहर में रहने वाली दो बहनें, जो पिछले 50 साल से खुद को जुड़वां मानती आ रही थी, उनकी जिंदगी तब बदल गई जब एक डीएनए टेस्ट एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

ब्रिटेन से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे. बता दें, ब्रिटेन के नॉटिंघम शहर में रहने वाली दो बहनें, जो पिछले 50 साल से खुद को जुड़वां मानती आ रही थी, उनकी जिंदगी तब बदल गई जब एक डीएनए टेस्ट एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. रिपोर्ट में सामने आया कि दोनों बहनें जुड़वा तो है लेकिन उनके पिता अलग-अलग है. आप भी सोच रहे हैं ना कि ऐसा कैसे हो सकता है. चलिए इसके लिए जानते है क्या है पूरा मामला? 

क्या है ये मेडिकल कंडीशन 

मिशेल और लाविनिया ओसबोर्न ने लगभग 50 वर्षों तक हर सुख-दुख साथ बांटा. लेकिन इसके बाद भी उन्हें हमेशा अपने पिता की पहचान को लेकर हमेशा संदेह रहा. यही कारण रहा कि दोनों बहनों ने सच्चाई का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट करवाया, जिसका परिणाम चौंकाने वाला रहा. रिपोर्ट में सामने आया कि उनकी मां एक ही थीं, लेकिन उनके जैविक पिता अलग-अलग थे.

बता दें, मेडिकल साइंस में इस कंडीशन को हेटरोपैटर्नल सुपरफेकुंडेशन’ (Heteropaternal Superfecundation) कहा जाता है. ऐसा तब होता है जब एक महिला का शरीर एक ही चक्र में दो अंडे छोड़ता है. बहुत कम समय में दो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के कारण, ये अंडे अलग-अलग शुक्राणुओं द्वारा निषेचित हो जाते हैं. दुनिया भर में अभी तक ऐसे 24 मामले सामने आ चुके है और ब्रिटेन में पहली बार कोई ऐसा केस सामने आया है. 

कैसे हुआ बहनों को शक 

जुड़वा बच्चों की मां ने जेम्स नाम के एक व्यक्ति को उनका पिता बताया था लेकिन वह अक्सर घर से बाहर रहता था. कई साल बाद, जब मिशेल ने देखा कि जेम्स का चेहरा तस्वीर में दिख रहे उसके चेहरे से मेल नहीं खाता, तो उसे शक हुआ और उसने डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया. रिपोर्ट से पता चला कि उनके असली पिता जेम्स नहीं, बल्कि एलेक्स नाम का एक व्यक्ति था.

जब एलेक्स का डीएनए लाविनिया से मेल नहीं खाया, तो रहस्य और गहरा गया. आखिरकार, लाविनिया को आर्थर के रूप में अपने जैविक पिता मिल गए. आज दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है. लाविनिया कहती हैं, "मुझे हमेशा लगता था कि कुछ अलग है, लेकिन अब मुझे वह शांति मिल गई है जिसकी मुझे तलाश थी." बता दें, यह राज जैसे ही सामने आया उसी दिन दोनों बहनों की मां का निधन हो गया, जिसके कारण कई सवाल अधूरे ही रह गए. 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag