गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, जानिए कैसे चेक करें स्कोर
4 मई 2026 शाम 4 बजे गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. सभी नतीजे एक साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएगा. रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उनके आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया जाएगा.

गुजरात सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की ओर से कल यानी 4 मई 2026 शाम 4 बजे 12th/ HSC बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे. नतीजे जारी होने के बाद उन्हें देखने के लिए एक डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा.
इसके बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर अपने नतीजे देख सकेंगे और अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे. इस साल, बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी. इन बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 1,527,724 छात्र शामिल हुए थे.
अंकों के आधार पर दिए जाएंगे ग्रेड
छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाएंगे. 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 'A1' ग्रेड दिया जाएगा. 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक लाने पर 'A' ग्रेड; और 70 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लाने पर 'B' ग्रेड दिया जाएगा. 40 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले छात्रों को 'D' ग्रेड मिलेगा.
जिन छात्रों को 'E1' या 'E2' ग्रेड मिलेगा उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा. गुजरात बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार छात्र तीन तरीकों से अपने नतीजे देख सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट (gseb.org) के जरिए, DigiLocker के जरिए, या WhatsApp के जरिए.
नतीजे WhatsApp पर भी उपलब्ध
गुजरात बोर्ड कक्षा 12 साइंस और जनरल स्ट्रीम की प्रोविजनल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी. घोषणा के बाद छात्रों को अपने सीट नंबर जैसा कि उनके एडमिट कार्ड पर छपा है और दिए गए कैप्चा कोड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.
इससे वे अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. छात्र अपना सीट नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपने गुजरात बोर्ड HSC के नतीजे देख सकते हैं. इसके अलावा WhatsApp के जरिए भी नतीजे देखने का विकल्प उपलब्ध होगा.
यहां देखें तरीका
जैसे ही गुजरात बोर्ड के 2026 के HSC नतीजे जारी होंगे छात्र यहां बताए गए तरीके से अपने नतीजे देख सकेंगे. सबसे पहले, गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं. होमपेज पर 'HSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना 6-अंकों का सीट नंबर और कैप्चा कोड डालें. अब 'GO' पर क्लिक करने पर आपका गुजरात बोर्ड कक्षा 12 का नतीजा स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप देख सकेंगे. आप प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.


